संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के शिवराज यादव को मोबाइल से रुपये ट्रास्पर करना महंगा पडने लगा है। हालांकि शिवराज यादव ने जाली नोट मामले की जानकारी मंगलवार की शाम चौतरवा थाना पुलिस को दे दी है।
जाली नोट मामले में पुलिस दो संदिग्धो से पुछ ताछ करने मे जूट गई है। जाली नोट मामले की उस समय खुलासा हुआ जब शिवराज यादव से कहा गया की तुम अपने मोबाइल से 43 हजार 500 रुपये एक व्यक्ति की खाता मे डाल दो। रुपये भी शिवराज खाता मे डाल दिया।
जब शिवराज अपनी रुपये लेने की मांग किया तो उसे 43 हजार 500 रुपये दे दी गई। जब शिवराज अपनी खाता मे रुपये जमा करने गया तो पांच सौ रुपये की 87 नोट जाली निकल गया। चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पांच सौ रुपये की 87 नोट जाली बरामद की गई है। तथा मामले में शामिल संदिग्धो से पुलिस जाली नोट के बारे मे आवश्यक पुछ ताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में लक्ष्मीपुर गांव के शिवराज यादव ने जाली नोट मामले में एक लिखित आवेदन देकर मामले की जांच करने व जाली नोट मामले में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
भैस की खरीद बिक्री पर हुआ जाली नोट मामले में खुलासा
स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में 43 हजार 500 रुपये की जाली नोट की उस समय खुलासा हुआ जब भैंस की खरीद बिक्री हो रही थी। तथा शिवराज को अपने मोबाइल से रुपये ट्रास्पर करने की बात कही गई।
शिवराज को मोबाइल से रुपये ट्रास्पर करना पडा महंगा
शिवराज यादव सुज बुझ से कार्य नही करता तो जाली नोट लेकर अपनी स्वयं रुपये गवां चूका होता। जब शिवराज उक्त राशि को बैंक में जमा करने गया तो 43 हजार 500 रुपये की सभी जाली नोट ही निकल गया। हालांकि पुलिस मामले की सूक्ष्मता पूर्वक व बिन्दुवार तहकीकात करने मे जूट गई है।
