संवाददाता: साबिर अली
सोनो प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बटिया बाजार डाक बंगला के प्रांगण में बुधवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया, इस मेले का उद्घाटन दहियारी पंचायत के मुखिया भीम रजक प्रभारी शशि भूषण चौधरी समेत प्रबुद्ध लोग के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर उपस्थित प्रभारी शशि भूषण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, बदलते मौसम को देखते हुए बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में काफी परेशानी हो रही है, मेले में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हुए ग्रामीणों को मोतियाबिंद, बलड जांच, बीपी की जांच के साथ इलाज भी किया गया।
इस मौके पर उपस्थित डॉक्टर सुजीत कुमार, डॉक्टर परमानंद कुमार यादव, महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी, हॉस्पिटल के मैनेजर, आंगनबाड़ी सेविका ललिता कुमारी एन एन आशा कर्मी मौके पर उपस्थित थे।
