संवाददाता: साबिर अली
पश्चिमी चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नौरंगिया चौक पर जनता दल यूनाइटेड जहां अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बरारी कटिहार के विधायक विजय सिंह निषाद संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक दिवसीय दौरे पर वाल्मीकीनगर पहुंचें।
इस दौरान बगहा दो प्रखंड के नौरंगिया चौक पर सभा को संबोधित किया, सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि आज बिहार में नीतीश कुमार कि सरकार में लोग अमन चैन और खुशहाल की जिंदगी जी रहे हैं, नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे कार्यों का सराहना किया और कहा कि मै पूरे बिहार के दौरे पर निकले हैं ।
मुझे यह देखना है कि मेरा अतिपिछड़ा समाज कैसे रह रहा है। यह अतिपिछड़ों की सरकार है सीएम नितीश जी जितना काम अतिपिछड़ों के लिए किए हैं जो शायद किसी सरकार ने किया है, इसलिए मैं यह अपिल कर रहा हूं की सभी लोग अतिपिछड़ों की पार्टी और जदयू के सरकार से जुड़े और नीतीश के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करे।
इस अवसर पर जदयू एमएलसी भीष्म साहनी और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद भी ने पार्टी को मजबूत करने के हुंकार भरा। वहा महेश्वर काजी, श्याम कुमार गुप्ता, पूर्व जिला परिषद प्रत्यासी लालमोहन कुमार गोंड,छोटू चौधरी, इत्यादि लोग भी मौजूद रहे।
