संवाददाता: साबिर अली
पश्चिमी चंपारण के बगहा-1 प्रखंड के मेहुडा पंचायत में यूनिसेफ के सहयोगी प्रथम संस्था के सहयोग से पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की गठन एवं बैठक की गई। मेहुडा पंचायत के पंचायत के मुखिया विनोद कुमार के अध्यक्षता में बैठक की गई ।
बैठक में प्रथम संस्था के जिला समन्वयक अमरपाल सिंह ने समिति के गठन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए ,बालश्रम रोकने, बालविवाह रोकने, बाल तस्करी रोकने, शिक्षा के मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ने, टीकाकरण, सामाजिक सुरक्षा योजना,यौन शोषण से सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण ,चाइल्ड के खिलाफ हिंसा दुर्व्यवहार रोकथाम, नसा रोकथाम, आदि पर प्रकाश डाला।
मौके पर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार ने बताया पंचायत के हर बच्चे को उनका अधिकार मिलेगी एवं कठिन परिस्थिति वाले परिवार को पूरी सहयोग की जाएगी सामाजिक सुरक्षा योजना से सभी कठिन परिस्थिति वाले परिवार को जोड़ा जाएगा एवं सुविधा दिलायी जाएगी ।
चाइल्डलाइन के चंदन कुमार मिश्रा एवं मितू कुमार पाठक द्वारा बालविवाह, बालश्रम आदि पर प्रकाश डाला।
मौके पर, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक सभी वार्डसद्स्य,आंगनबाड़ी सेविका किशोर किशोरी, अभिभावक एवं बच्चे शामिल मिल रहे
