संवाददाता: साबिर अली
मध्य विद्यालय इनरवा के प्रांगण में एसएसबी 47 वी बटालियन के द्वारा शनिवार की सुबह बच्चों के साथ योग अभ्यास करते हुए विश्व योग दिवस के पूर्व जागरूकता अभियान चलाया गया उक्त मौके पर एसएसबी 47 वीं बटालियन तथा इसकी सभी सीमा चौकियों ने भारत सरकार के निर्देशानुसार अपने अपने कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले सरकारी तथा निजी स्कूली बच्चों के साथ योग करते हुए इस से होने वाले लाभ और दैनिक जीवन में इसके महत्व की जानकारी दी
इस आशय की जानकारी देते हुए ईनरवा कैंप में तैनात इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है स्वस्थ रहने के लिए योग आतयवायसक है योग के द्वारा आज सभी प्रकार के रोगों का इलाज संभव है योग हमारे प्राचीन भारत की धरोहर है योग से हम अपने सभी अंगों को बस में कर अपने शरीर को योग मुक्त तथा मन को सयमित रख सकते हैं योग के माध्यम से ही हम जीवन को लंबी अवधि प्रदान कर सकते हैं
