संवाददाता: साबिर अली
अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत शुक्रवार को 65 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा के द्वारा 10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्चविधालय पटखौली स्थित मैदान मे योग का भव्य आयोजन किया गया ।
निरीक्षक सामान्य महेन्द्र कुमार यादव 65वी वाहिनी, की उपस्थिति मे योग गुरु आरक्षी सामान्य अजय चौधरी तथा सहायक उपनिरीक्षक अमित गोसाई के द्वारा इस योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
स्कूल के शिक्षक तथा छात्रों के अलावा 65वी वाहिनी के बल कर्मियों ने भी इस कार्यक्रम मे भाग लिया तथा योग के विभिन्न आसनो का अभ्यास किया । निरीक्षक सामान्य महेन्द्र कुमार यादव ने इस योग कार्यक्रम के बारे मे बताते हुए कहा की ये स्कूली बच्चे कल के भविष्य है तथा इन्हे ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है इस लिए इस कार्यक्रम मे इन्हे सम्मिलित किया गया है और आगे भी किया जाएगा ।
यह कार्यक्रम इस वर्ष 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष मे कराया जा रहा है जिससे बल कर्मियों के साथ साथ आम जनता की भागीदारी हो और वे भी इस योग से स्वस्थ्य लाभ लें ।
आज के दौर मे हर मनुष्य के लिए योग कितना जरूरी है और क्यों जरूरी है यह बताया गया । उन्होने अपने दैनिक जीवन मे इसे शामिल करने के लिए समस्त उपस्थित बल कर्मियों, शिक्षक स्कूली बच्चों से आह्वान किया ।
इस अवसर पर निरीक्षक सामान्य महेन्द्र कुमार यादव 65 वी वाहिनी, शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं वाहिनी के जवान शामिल रहे।
