संवाददाता: साबिर अली
बेतिया मोहन सिंह मंगलवार की शाम गरज के साथ आई आंधी तूफान व ओलावृष्टि से जहाँ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेत में खड़ी गेहूं की फसल तथा आम एवं लीची की लगे फसलों को भारी नुकसान हुआ है वहीं तेज आंधी से टूटकर गिरे पेड़ से दबकर बाईक सवार एक युवक की मौत हो गयी और दुसरा घायल होकर जिवन और मौत से जुझ रहा है
मिली जानकारी के अनुसार शिकारपुर थाना के मलदहिया पोखरिया चौक से पूरब रोड के किनारे तेज आंधी में विशाल पकड़ी का पेड़ टूट कर गिर जाने से मोटरसाइकिल सवार मलदहिया पोखरिया गोलू शर्मा 18 वर्ष की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा प्रेम शाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया घायल प्रेम साहू इलाज हेतु जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया
जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया घायल युवक की इलाज गोरखपुर मैं की जा रही है
जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है पुलिस ने मृतक गोलू शर्मा केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच भेज दिया दोनों युवक नरकटियागंज से बाजार कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे
