संवाददाता: साबिर अली
बगहा।65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया बगहा सीमांत प्रशिक्षण केंद्र के ए समवाय महादेव नाला के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत नौरंगिया दोन पंचायत के सात गांव के नागरिकों में स्थानीय प्रशासन ने 115 राशन कार्ड का वितरण किया है। यह राशन कार्ड आजादी के 75वां अमृत महोत्सव पर बांटा गया है। निरीक्षक सामान्य मो. उमर ने अपने अध्यक्षता सम्बोधन दौरान कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राशन कार्ड वितरण किया गया है।दलालों से बचने तथा सीधे गरीब ग्रामीणों के लाभ हेतु यह कार्य बल कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है, जिसमे नौरंगिया दोन, बैरियाँ कला, झझरी, मझुराहा, गर्दी,गोबरहिया इत्यादि गाँव के लाभार्थी शामिल रहें। कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों के साथ साथ नौरंगिया पंचायत के मुखिया गौरी शंकर,सोनू महतो मेम्बर गोबरहिया,कुन्दन महतो, इंद्रमनी,संदीप कुमार,प्रमोद महतो तथा ग्रामीण लाभार्थी उपस्थित रहें।
