संवाददाता: साबिर अली
शुक्रवार को इंडो नेपाल सीमा के गंडक बराज स्थित एसएसबी सी कंपनी हेड क्वाटर में एसएसबी 21 वीं बटालियन और नेपाल एपीएफ सुरक्षा अधिकारियों के बीच सीमाई सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में सीमा सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर परिचर्चा की गई । बतादें की इस क्षेत्र में इंडो नेपाल सीमा को एक मात्र गंडक बराज सड़क मार्ग से जोड़ता है और दोनों देशों को बीच से नारायणी गंडक नदी विभाजित करते हुए बहती है । बतातें चलें कि यह क्षेत्र भूगोलीय दृष्टिकोण से जटिल के साथ साथ अति संवेदनशील मानी जाती है। जहां सीमा पर वांछित गतिविधियों की संभावना बनी रहती है । इसलिए दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बैठक के जरिये साझा एक्सरसाइज गश्ती कर अंकुश लगाने की कोशिश की जाती रही है । सूत्रों की माने तो दुर्गम व विषमताओं से भरी सम्वेदनशील सीमा पर दोनों ही तरफ के तस्कर वांछित गतिविधियों की फिराक में लगे रहते हैं । लेकिन एसएसबी के सक्रिय उपस्थिति से इनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाते हैं । इस साझा बैठक में एसएसबी 21वीं बटालियन बगहा के कमांडेंट श्रीप्रकाश,65 वी कमांडेंट पंकज गंगवाल,सेकेंड कमांडेंट अश्वनी कुमार,44 वीं नरकटियागंज के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार कुंजूर,21वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट ऋषिकेश कुमार गंडक बराज हेडक्वॉर्टर,इंस्पेक्टर जीडी पंकज कुमार झंडुटोला,सब इंस्पेक्टर जीडी दीवान सिंह रामपुरवा,सब इंस्पेक्टर जीडी प्रदीप मंडल वाल्मीकि आश्रम,इंस्पेक्टर जीडी काली दास,44 वीं बटालियन जीडी इंस्पेक्टर नितेश कुमार नरकटियागंज,21 वीं बटालियन गंडक बराज सब इंस्पेक्टर रोहित सिंह, नेपाल एपीएफ 17 वीं बटालियन एसपी मनोज थापा चितवन,26 वीं बटालियन एसपी रूप कुमार क्षेत्री वेस्ट नवलपरासी,31 वीं बटालियन डीएसपी बीर बहादुर नाथ ईस्ट नवलपरासी,इंस्पेक्टर संतोष थापा बीओपी त्रिवेणी,इंस्पेक्टर देवेंद्र महाराजन बीओपी वाल्मीकि आश्रम,इंस्पेक्टर रंजन नेवारपाने सुस्ता सहित कई अन्य जवान शामिल हुए ।
