संवाददाता: साबिर अली
बेतिया बानुछापर ओपी क्षेत्र के महेन्द्र बैठा काॅलोनी में एक शिक्षक और उनके परिवार को गन प्वाइंट पर रखने वाला एक अपराधी ने पुलिस को भी बंधक बना लिया था। वहीं बंधक बने पुलिस में बानुछापर ओपी का चौकीदार जयप्रकाश यादव भी था जिसने बड़ी सूझ बूझ व चालाकी से प्यासे अपराधी को पानी पीते और ग्लूकोज घोलने को चम्मच देकर एकाएक पिस्टल को उठा कर बाहर की तरफ भागा और दरवाजा भी खोल दिया। इसी बीच अंदर बंधक पुलिस व बाहर खड़े पुलिस के अधिकारियों ने एकदम से हमला बोल कर उसे दबोच लिया।
युवा चौकीदार जयप्रकाश यादव के बहादुरी का चर्चा चारों तरफ होने लगा है। जहाँ पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने भी चौकीदार और पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए इनाम देने की घोषणा की है।
वहीं चौकीदार के बहादुरी से प्रभावित जाप के प्रधान महासचिव और निगम के भावी उप मेयर प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने भी अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया है। साथ ही सम्मान देने के साथ चौकीदार के मनोबल को ऊंचा रखने और अन्यों को प्रेरित करने हेतु 25000 रूपया का चेक प्रदान करते हुए जिला प्रशासन से चौकीदार जयप्रकाश यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार देने की मांग भी कर दिया।
मौके पर शहनवाज हुसैन, संदीप कुशवाहा, मो दिलशाद, डॉ अफरोज हुसैन, संजय कुमार, श्याम झा, मो हसनैन, संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहें। जिन्होंने चौकीदार जयप्रकाश यादव की बहादुरी की प्रशंसा की।
