संवाददाता: साबिर अली
सरकार द्वारा चलाई जा रही नल जल योजना, नाली गली योजना,आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली, मनरेगा, ग्रामीण सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा से निर्माणाधीन पोखर खुदाई कार्य आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश पर पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं की स्थलीय जांच की गई। पंचायत में नल जल योजना का क्रियान्वयन, घरों तक नाली गली की स्थिति, पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों,सभी तरह के पेंशन, जन वितरण प्रणाली, ग्रामीण संपर्क सड़कों की स्थिति, मनरेगा के तहत संचालित योजनाएं, भूमि एवं राजस्व से जुड़े योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में विशेषताओं व खामियों को दर्ज करते हुए वरीय पदाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। जांच के दौरान ग्रामीणों से भी फीडबैक लिया गया
