संवाददाता: साबिर अली
ख़बर बगहा से है जहां मुजफ्फरपुर के बाद बगहा में भी चमकी बुख़ार ने धमक दे दिया है । दरअसल मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच हिट वेभ औऱ गर्म हवाओं के कारण चमकी बुख़ार ने गांव में पांव पसार लिया है । अब तक दो बच्चे इसकी जद में पाए गए हैं । बताया जा रहा है कि बगहा के बड़गांव निवासी नंदकिशोर बांसफोड़ की क़रीब 4 वर्षीय बेटी अन्नू को गंभीर हालत में लेकर परिजन अर्बन पीएचसी बगहा 2 पहुंचे थे जिसका प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज़ के लिए जिएमएच बेतिया रेफर कर दिया है । जानकारी के मुताबिक विगत दिनों भी एक बच्चे में चमकी बुख़ार के लक्ष्ण मिले थे जिसके बाद यह दूसरा मामला है जब यहां मंगलवार को भी एक बच्ची चमकी बुख़ार से ग्रसित पाई गई । आपको बतादें कि पश्चिम चंपारण ज़िला के बगहा 2 प्रखंड के डुमवलिया औऱ बगहा एक प्रखंड के बड़गांव में चमकी बुख़ार की शिकायत मिली है जिसके बाद गांव के बच्चे व लोग सहमे हुए हैं। लेकिन ताज़ा मामला अनुमण्डल मुख्यालय स्थित बगहा 2 अर्बन पीएचसी का है जिसकी पुष्टि करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रणवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर बच्ची की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है साथ ही लोगो को साफ़ सफ़ाई के साथ रहने औऱ सर्द गर्म व तेज़ धूप से बचने कि सलाह दी गई है।
