संवाददाता: साबिर अली
संस्थापक विजेंद्र शर्मा -टी.पी.वर्मा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत राय की अध्यक्षता में सभी संकायो के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें काँलेज के विकास एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई । जिसमें प्राचार्य ने निर्देश देते हुए बताया कि सभी संकायों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण अपनी-अपनी कार्यों को समय से निष्पादन करें और छात्र हित का ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की छात्रों को समस्या नहीं हो इसके लिए तत्पर रहे । उन्होंने काँलेज की प्रगति के विषय में भी काफी चर्चा की जिससे कि सभी काम व्यवस्थित , सुचारु एवं आधुनिक तरीके से संपन्न हो ।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के कमेटियों के गठन किया जाएंगा जिससे कि सभी की जिम्मेदारी के साथ सभी कोई आपसी सहयोग से मिलजुल करे। वर्ग संचालन , एक्स्ट्रा एक्टिविटी, खेलकूद , कार्यशाला , प्रेजेंटेशन सेमिनार , एनएसएस आदि सुचारू ढंग से कराने के लिए कॉलेज परिवार कटिबद्ध है क्योंकि कोरोना काल में यह सभी अच्छा से नही हो पाया केवल ऑनलाइन ही सभी काम कराई गई थी लेकिन इसे अब ऑफलाइन व्यवस्थित ढंग से किया जाएगा । प्राचार्य ने बताया कि छात्र/छात्राओं की समस्याओं का हल तत्काल होगा । इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में डाँ. चंद्रभूषण बैठा , डाँ. विकास मंडल , डॉ मनदीप राय , प्रशाखा पदाधिकारी भूषण तिवारी , खेलकूद निदेशक सुनील वर्मा , आनंद वर्मा , राजीव रंजन , विमलेंद्र शेखर , डॉ.आविष्कार , डॉ. लल्टू कुमार , डॉ संजीव कुमार , डाँ. अपर्णा ओझा , नेसार अहमद , मनोज दुबे , राजेश्वर पाठक , प्रो.अशोक कुमार , प्रो. आलोक रंजन , प्रो. अतुल कुमार , प्रो. रामबाबू कुमार , प्रो. दिव्या वर्मा , प्रो. गजाला अनीस , डाँ. एस. के. झा , डाँ. तसनीम अनवर , पिटू वर्मा , अनूप तिवारी , एस.के.गुप्ता , प्रियंका श्रीवास्तव , प्रमोद पांडे , अखिल स्नेह श्रीवास्तव , अभिषेक तिवारी , सौरभ डे , राजन कुमार , अमन वर्मा , अंबर यर्थाथ , धनराज तिवारी , आकाश चौबे एवं सभी शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।
