संवाददाता: साबिर अली
बगहा, नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 में अहिरानी टोला के बगीचे के पास एक शिक्षक के घर में चोरी हो गई है। यह चोरी कब हुई हैं, किसी को पता नही चला है। घर में चोरी उस समय हुई, जब घर में कोई नही था। सभी लोग घर से बाहर बेतिया अपने रिश्तेदार के घर मुंडन में गए हुए थे। फिर मुंडन से वापस अपने घर बगहा लगभग 12 बजे दिन में आए तो देखा, कि सभी रूम के दरवाजे खुले हुए हैं। तब उनको शक हुआ और वह भागते हुए घर से बाहर आए और आस पास के लोगों को सूचना दिए सूचना पर वहा देखने के लिए लोगो के भीड़ इकठ्ठा हो गई।
फिर परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही हैं। झूमका, कान का बाली, कंगन, हाथ का कड़ा,पांच, अगूंठी, चांदी बच्चे का हाथ का कड़ा, तीन जोड़ा पायल, परिजनों के मिली जानकारी के अनुसार 1.50 लाख के गहना समेत नगद 50,000 हजार रूपया की नकद चोरी हुई है। शिक्षक अमित एडवर्ड के घर में मौके पर पहुंच नगर थाना के एसआई कामेश कुमार, एसआई महेश कुमार, तेजस्वी कुमार, एएसआई दीनदयाल प्रसाद आदि पुलिस बल मौजूद रहें।
