संवाददाता : साबिर अली
बगहा।राष्ट्रीय पथ727 बगहा- बेतिया मुख्य मार्ग के बहुअरवा गांव स्थित वेदांता पब्लिक स्कूल के समीप गुरुवार की दोपहर पीकप भान की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जबकि पीकप भान दुर्घटना कर चालक भागने में सफल रहा| घटना की सुचना मिलते ही मौके पर चौतरवा थाना पुलिस पहुँच कर जख्मी महिला को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा है। चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना में जख्मी महिला की पहचान बहुअरवा गांव के मुस्मात तेतरी खातुन के रुप में की गई है, उन्होंने बताया कि पूरब दिशा की तरफ से पश्चिम दिशा की ओर आ रही एक अज्ञात पिकअप वान की ठोकर से महिला जख्मी हो गई। वहीं पिकअप भान भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि अज्ञात पीकप भान को पुलिस तलाश कर रही है
