संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वन कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा गांव निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के घर पर छापेमारी की।इस क्रम में दो अदद अर्ध निर्मित फर्नीचर व आठ अदद चिरान की शीशम,सागवान की लकड़ी को जब्त कर ली गई।
इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि आज शनिवार की शाम इस छापेमारी का अंजाम दिया गया।
रेंजर ने बताया कि गुप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन कर्मियों की टीम को गठित कर प्रभारी वनपाल आजाद कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर वन कर्मियों के टीम ने आनन-फानन में छापेमारी की। और छिपे रूप में बनाए जा रहे अर्ध निर्मित पलंग बरामद कर लिए गए। वीटीआर के शीशम,सागवान की लकड़ी के चिरान कर उक्त फर्नीचर बनाया जा रहा था। भनक लगते ही गृह स्वामी ओम प्रकाश गुप्ता मौके से फरार हो गए।
समाचार लिखे जाने तक जप्त दो अदद फर्नीचर व आठ अदद शीशम,सागवान की लकड़ी को वन विभाग कार्यालय कोतराहा वन परिसर लाया गया। रेंजर ने आगे बताया कि वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार गृह स्वामी ओम प्रकाश गुप्ता की धड पकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
