संवाददाता: साबिर अली
पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के अरगना टोला एनएच -727 मुख्य सड़क को जाम करने तथा वन विभाग के आवेदन पर हुई प्राथमिकी के मामले में कुल 31 लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि पिछले महीने मदनपुर वन क्षेत्र के वनकर्मियों ने प्रभारी रेंजर सह एसीएफ अमिता राज के नेतृत्व में अरगना टोला स्थित एक घर में लकड़ी की सूचना पर छापेमारी करने को पहुंचे हुए थे। इसी बीच गृहस्वामिनी के द्वारा आग लगाकर वन विभाग को आरोपित कर दिया गया था। जिसका वीडियो भी वन विभाग के द्वारा रिलीज किया गया था तथा साक्ष्य के रूप में थाना में प्रस्तुत किया गया था।
आग लगने की घटना पर गृहस्वामिनी के अलावा आसपास के लोगों ने भी सड़क जाम उसका सहयोग किया था। जिसको खुलवाने के लिए बगहा अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा उनके समझाने बुझाने के बाद उन लोगों ने सड़क को जाम से मुक्त किया। इस मामले में वन विभाग ने एक आवेदन दिया था तो गृह स्वामिनी के द्वारा भी वन विभाग के विरोध में एक आवेदन दिया गया था। तो वही लौकरिया थाना की पुलिस ने सड़क जाम के आरोप में एक मुकदमा दर्ज किया था। इस तरह से इस मामले में अलग- अलग कुल तीन मुकदमा दर्ज किया गया था।
