संवाददाता: साबिर अली
बगहा दो प्रखंड के नयागांव रामपुर पंचायत के मुखिया आशा देवी ने एसपी किरण कुमार गोरख जाधव को एक लिखित आवेदन दे परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है ।वही उन्होंने दिये आवेदन में लिखा है कि मेरे पंचायत के कुछ लोगो द्वारा सरकारी कार्य मे बेवजह बाधा उत्पन्न कर रहे है। इन लोगों को जब भी मना किया जाता है तो उन लोगो द्वारा गाली गलौज करने व जान से मारने की बराबर धमकी दिया जा रहा है। जिसको लेकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।वही मुखिया ने उक्त आवेदन को जिलाधिकारी कुंदन कुमार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत डीजीपी पटना को भी फैक्स भेजा है।
बता दें कि वर्तमान मुखिया नयागांव पंचायत से लगातार दो बार से मुखिया के पद पर निर्वाचित घोषित होते आ रही हैं। जिसको लेकर पंचायत के चुनाव में प्रतिद्वंद्वी किरण यादव पति नीरज यादव व ग्रामीण चंदेश्वर यादव, पप्पू यादव, सुरेंद्र यादव ,मुन्ना यादव ,नन्हे मिश्रा ,छोटे लाल साहनी, मनोज यादव ,नगीना यादव, लाल बाबू यादव ,बेचन कुशवाहा, प्रकाश पटेल ,शमशाद मियां ,पप्पू चौधरी, बबलू चौधरी, शफी आलम मियां ,आनंद यादव ,शैलेश यादव, मुसई यादव समेत अन्य सभी साकिन नयागांव रामपुर थाना लौकरिया व गोबरहिया थाना के गोबरहिया गांव निवासी विनोद कुशवाहा के द्वारा पंचायत में चल रहे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना सड़क गली नाली नल जल आदि चल रहे विकास कार्य पंचायत के गांव में चल रहा है। जिसको इन सभी लोगों के द्वारा बेवजह विकास कार्य में अवरुद्ध उत्पन्न किया जा रहा है।
