संवाददाता: साबिर अली
बगहा।आगामी 26 जून को अन्तर्राष्ट्रीय मद्य एवं अवैध तस्करी निषेध दिवस के तहत
65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बेतिया,बगहा में वाहिनी मुख्यालय तथा सीमा चौकियों मे रैली का आयोजन किया गया । इस मौके पर 65वीं वाहिनी , सशस्त्र सीमा बल बेतिया,बगहा के द्वारा निकले गए रैली में 65वीं वाहिनी बगहा के सभी अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया। बैनर प्रकाशन व रैली सुबह 7 बजे 65वीं वाहिनी बगहा से शुरु होकर चौराहा,बगहा बस स्टैंड इत्यादि जगहों से होकर वाहिनी के परिसर में पहुँची। बैनर प्रकाशन व रैली में नशा विरोधी नारे लिखे हुए तथा बैनर शामिल किए गए थे।मौके पर नशा विरोधी नारे भी लगाये गए।
इस बैनर प्रकाशन में 65वीं वाहिनी स.सी.बल बेतिया शिविर बगहा द्वारा उपस्थित जनता को वर्तमान समय में युवाओं में तेजी से फैल रहे ड्रग्स की लत के बारे में तथा इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया कि अपने आस-पास होने वाले किसी भी प्रकार के ड्रग्स के उपयोग को रोकें।अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इसका उपयोग ना करने की सलाह दी गई ।इस रैली में अनेकों प्रकार के स्लोगनों के माध्यमों से आम नागरिकों को मद्य एवं अवैध तस्करी से होने वाली बीमारियों, आर्थिक नुकसानों आदि के बारे में बताया गया ।यह बताया गया कि जीवन अनमोल है। नशे के सेवन से यह अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। इससे आपके शरीर के कई अंगो पर एक साथ विपरीत असर पड़ता है। खास तौर से यह आपके दिमाग को भी अपनी चपेट में ले लेता हैं।
नशा करने वाला व्यक्ति अपने समाज एवं परिवार से बिलकुल दूर हो जाता है तथा ज्यादा दुर्घटनाओं का शिकार होता है। इसलिए नशा मुक्ति के लिये सरकार द्वारा भारत के सभी राज्यों में नशा मुक्ति केन्द्र खुलवा दिए गए हैं,जो नशे से छुटकारा पाने के लिए बहुत उपयोगी है।बताते चले कि एसएसबी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मद्य एवं तस्करी निषेध दिवस के अंतर्गत आगामी 26 जून तक पखवाड़ा का आयोजन किया जाना हैं जिसमे सेमिनार का आयोजन आगामी दिनो मे किया जाएगा। इस अवसर पर वाहिनी के समस्त बल कर्मी उपस्थित थे।
