संवाददाता: साबिर अली
आज दिनांक 15/06/2022 को कांग्रेस कार्यालय केदार आश्रम बेतिया में आज एकदिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमी चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी श्री राकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस चिंतन शिविर का संचालन पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी श्री भरत भूषण दुबे ने किया। इस चिंतन शिविर में
पश्चिमी चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जनाब राशिद अली हैदर ने अपनी पुरी टीम के साथ भाग लिया। इस चिंतन शिविर में बोलते हुए जिलाध्यक्ष जनाब राशिद अली हैदर ने जिला प्रभारी से कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। जिलाध्यक्ष जनाब हैदर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बुथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की जरूरत है।
जनाब राशिद अली हैदर ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। इस मौके पर पुर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रवेश मिश्रा, पुर्व बगहा विधानसभा प्रत्याशी जयेशमंगल सिंह, पुर्व वाल्मिकीनगर प्रत्याशी इरशाद हुसैन, पुर्व बेतिया विधायक मनमोहन तिवारी, विनय कुमार शाही, अमजद अली, मो एजाज, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
