संवाददाता: साबिर अली
पटखौली ओपी पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर की गई कार्यवाई । नगर के होटल विशाल मे छापेमारी कर कार समेत 5 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। बतादे पांचों शराबी महिंद्रा फाइनेंस के लिए वसूली का काम करते हैं । गिरफ्तार शराबियों के पास से 2 बोतल अंग्रेजी शराब औऱ एक खाली शराब की बोतल बरामद की गई है। गिरफ्तार शराबियों की पहचान मोतिहारी निवासी बिपुल कुमार सोनी, बेतिया निवासी रविरंजन कुमार, रंजन कुमार व शैलेन्द्र कुमार के रूप में की गई हैं। जबकि एक व्यक्ति नीतीश कुमार पटना का रहने वाला है । इस मामले में पटखौली ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस गश्ती में निकली हुई थी इसी दौरान सूचना मिली की होटल विशाल में कुछ लोग किराए पर कमरा लेकर शराब का सेवन कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी की। इस दौरान एक कमरे में कुल 5 लोग टेबल पर चखने के साथ शराब का सेवन करते मिले । जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और सभी से पूछताछ करते हुए थाना लाई। ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार पांच लोगों के साथ पुलिस ने दो बोतल अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेज भरा व एक खाली बोतल मिला है । जिससे जब्त कर लिया गया। पटखौली ओपी प्रभारी ने आगे बताया कि इस मामले में थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड अंकित कर सभी पियक्कड़ों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बगहा जेल भेजा जा रहा है। आपको बतादें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके विदेशी शराब का यहां मिलना औऱ इसका सेवन वह भी रेल्वे स्टेशन के समीप विशाल होटल में किया जा रहा था जिसपर बगहा पुलिस ने ये कार्रवाई की है जिसके बाद शराब कारोबारियों औऱ पियक्कड़ों में हड़कंप मचा हुआ है।
