संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकिनगर बगहा मुख्य सड़क मार्ग पर कोतराहा बिजली पावर स्टेशन के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमे सवार कुल 8 लोगों में एक कि इलाज के दौरान मीठ हो गई और कई लोग जख्मी हो गए । बतादें सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।बतातें चलें कि मटियारिया थाना क्षेत्र के महुवा से परिवार के एक महिला का ऑपरेशन कराने वाल्मीकिनगर आए थे। ऑपरेशन के बाद वाल्मीकिनगर से लौटने के क्रम में यह घटना हुई । घटना 22 जून दोपहर बाद की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा सभी जख्मी लोगों को टैंपू से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए वाल्मीकिनगर एपीएचसी लाया गया । जहां लालदेव देसवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेफर के बाद परिजन लालदेव को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। वही लालदेव के पुत्र प्रितेश कुमार का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल में हो रहा है। अस्पताल के प्रभारी उपाधिक्षक डा ए के तिवारी ने बताया कि घायल की स्थिति सामान्य है। वही टेम्पो में सवार अन्य छः लोगों को हल्की चोटे आई है। जिनका उपचार एपीएचसी वाल्मीकिनगर में किया गया है ।
