संवाददाता: साबिर अली
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस सप्ताह के अंतर्गत प्रखंड बगहा एक व दो कार्यालय परिसर में श्रम संसाधन विभाग एवं प्रथम संस्था,चाइल्ड लाइन नरकटियागंज के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम उन्मूलन हेतू जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिसको प्रखंड बगहा एक के प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा,बीपीआरओ विजय कुमार एवं अंचल बगहा दो के आरओ दीपक कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुरारी चौधरी,प्रथम जिला समन्वयक अमर कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ प्रखंड बगहा एक से चलकर प्रखंड बगहा दो पहुंची।
वही विशेष जागरूकता रथ को पूरे बगहा शहर में भ्रमण कराया गया और सभी नियोजकों को जागरुक किया गया साथ ही बच्चो से काम न कराने के लिए प्रेरित किया गया और सभी नियोजकों से शपथ पत्र भरवाए गए तथा शपथ भी दिलाई गई की अपने प्रतिष्ठान में बच्चों को बाल श्रम में नही लगाएंगे।श्रम अधीक्षक बेतिया शशी कुमार सक्सेना ने बताया कि बालश्रम निषेध दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड में जागरूकता एवं धावादल द्वारा रेस्क्यु अभियान चलाया जा रहा है।
आज कार्यक्रम में यूनीसेफ की सहयोगी संस्था प्रथम के किशोरी समूह की किशोरी पम्मी,प्रभा,वन्दना, रागिनी रीतू ने भी भाग लिया सभी किशोरियों ने दुकानों पे जाकर लोगो को बाल श्रम के कुप्रभावों के बारे में बताया और जागरूक किया। आज कार्यक्रम में श्रम परवर्तन पदाधिकारी मनीष,रवी प्रथम से अमर सिंह, शुभम कुमार,चाइल्ड लाइन से चंदन कुमार मितू कुमार पाठक वं मार्गदर्शन किशोरी समूह से सभी किशोरियों ने भाग लिया।
