संवाददाता: साबिर अली
बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के बसवरिया पंचायत के एन एच 727 मुख्य मार्ग के सटे महादलित बस्ती बहुअरवा मे मंगलवार की सुबह कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत मामले में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिलाध्यक्ष किशुन महतो ने बुधवार की सुबह सुधि ली है। जिलाध्यक्ष ने सरकार से मृतक के परिजनों को 15 - 15 लाख और दुर्घटना में जख्मी लोगों को 10 - 10 लाख रुपये मुआवजा की मांग की है। मृतक व जख्मी के परिजन मुन्ना पासी, मोतीचंद मुसहर, लकचन मुसहर, किशोर मुसहर, संतोष पासी, छठु मुसहर, आशा देवी, रुमंती देवी, रिंकू देवी, शोभा देवी, कुंती देवी, रुना देवी, उषा देवी समेत दर्जनों की संख्या में पीड़ित लोगों ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग जख्मी हो गये थे। रुपये की अभाव में जख्मियों की इलाज नहीं हो पा रहा है। लोगों से विपदा की इस घड़ी में सहयोग की अपील की है तथा सरकार से मुआवजा की मांग की है।
इलाज में बढे समाजसेवियों की हाथ
पंचायत के मुखिया रौशन तिवारी ने बताया कि मृतक के आश्रितों को कबिरा अंतेष्टी योजना के तहत लाभ दिया गया है तथा जख्मियों को इलाज मे सहयोग दिया जा रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतक के परिजनों को मिलेगा लाभ
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कैलाश प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से शीघ्र ही लाभ दिलाया जायेगा।
मुआवजे की उठी मांग
मृतक के परिजनों के साथ ही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिलाध्यक्ष किशुन महतो ने सुबे की सरकार से दुर्घटना में मृत परिजनों को 15 लाख रूपये, जख्मियों को 10 लाख रुपये मुआवजा की मांग की है, ताकि महादलित लोगों की जीविकापार्जन हो सकें।
