संवाददाता: साबिर अली
बगहा, लौकरिया थाना क्षेत्र के नयागाँव रामपुर पंचायत की एक विवाहिता की संदेहात्मक परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जूटे हुए थे कि किसी ने मृतिका के मायके वालों को सूचित कर दिया। सूचना के मिलने के तुरंत बाद मायके वालों ने स्थानीय लौकरिया थाना को इसकी सूचना दे दी।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया मगर परिजन भागने में सफल रहे। इस बीच रोते-बिलखते मृतिका के पिता भी मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त खबर के अनुसार बगहा थाना क्षेत्र के मच्छरगाँवा निवासी राजेश चौधरी ने अपनी बेटी सीमा की शादी वर्ष 2020 में रामपुर पोखरा टोला निवासी पप्पू चौधरी से बड़े धुमधाम से की थी। इन दो सालों में सीमा का एक पुत्र भी हुआ।
