संवाददाता: साबिर अली
बगहा।बगहा एक प्रखंड के महिपुर भतौड़ा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकड़गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के साथ चौपाल लगाया गया।चौपाल में आवास पर्यवेक्षक मनीष कुमार,स्थानीय आवास सहायक, मुखिया,बीडीसी एवं वार्ड सदस्य आदि मौजूद रहे। बीडीओ कुमार प्रशांत ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विधिवत समीक्षा किया और आवास लाभुकों से आवास निर्माण की जानकारी प्राप्त किया।
उन्होंने निर्देशित किया कि पीएम आवास योजना के जो भी लाभुक प्रथम किश्त की राशि का उठाव कर लिए हैं,वह अपना आवास निर्माण कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करें साथ ही बीडीओ ने आवास लाभुकों को चेताया कि पीएम आवास योजना की राशि लेने के बाद आवास निर्माण कार्य नहीं कराने वाले वैसे लाभुकों को चिन्हित करते हुए कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बीडीओ ने आवास लाभुकों से कहा कि पीएम आवास योजना मे अगर कोई जनप्रतिनिधि या कोई भी बिचौलिया रिश्वत की मांग करते हैं तो बेहिचक लाभुक प्रखण्ड या अनुमंडल मे संपर्क कर इसकी सुचना दें ताकि उक्त व्यक्ति को चिन्हित करते हुए कार्यवाही की जाए।मौके पर महिपुर भतौड़ा पंचायत के मुखिया दुर्गाशरण ठाकुर, उप मुखिया सोनेलाल गोंड़ वाड सदस्य, संतोष यादव, हिरालाल राम, दुलार बैठा, चंदन यादव,लालजी प्रसाद और सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।
