संवाददाता: साबिर अली
बगहा, प्रखंड बगहा दो में मतदाता सूची में आपत्ती आवेदन जमा करने के लिए मंगलवार को लोगों की रही भीड़। प्रखंड विकास पदाधिकारी जयराम चौरसिया ने बताया कि लगभग 100 आवेदन आपत्ती आवेदन के जमा हुए हैं। जिसमें नया नाम जोड़ने, नाम सुधार, आपत्ती लेने के लिए जमा किए जा रहे हैं। जो 10 जून तक किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी शिक्षक राजू शर्मा ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर वार्ड नंबर 1 से 14 तक तक के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसमें बूथ संख्या 45 से 71 तक आवेदन 10 जून तक आवेदन जमा किए जाएंगे। जिसमें प्रपत्र दो नाम जोड़ने, प्रपत्र दो ए सुधार के लिए, प्रपत्र तीन आपत्ती आवेदन वार्ड बदलने के लिए आपत्ती आवेदन प्रखंड में जमा हो रहे हैं। वही आगामी होने वाले नगर परिषद चुनाव के लिए विभाग द्वारा मतदाता सूची का विखंडन पहले ही कर दिया गया था। जिसको लेकर लोगों से मतदाता आपत्ती आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। नगर परिषद के चुनाव की तैयारियां विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। जिसमें मतदाता विखंडन और आपत्ति आवेदन लिए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद कर्मियों में शिक्षक राजू शर्मा , सुजीत कुमार और प्रखंड कर्मी आदि मौजूद थे।
