संवाददाता: साबिर अल्ली
बगहा।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस अंतर्गत ६५वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बगहा ने विगत माह अप्रैल से नियमित तौर पर वाहिनी प्रांगण के अलावा स्कूल, आइकोनिक स्थान, तथा वाहिनी के आस पास के मैदानों में स्थानीय लोगो को नियमित योगाभ्यास करा रहा है । योगाभ्यास के माध्यम से बलकर्मी, स्कूली बच्चें और आम नागरिकों को स्वास्थ के प्रति जागरूक कर रहा है । योग प्रशिक्षक उप निरीक्षक सामान्य सुरेश कापड़ी योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास लोगों को कराते हुए योग से होने वाले लाभ को भी सविस्तार समझा रहें हैं। जानकारी हो कि विगत दिनों में लोगों बीच वाहिनी ने योग के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भिन्न भिन्न जगहों पर करता आ रहा है ।
इसके अंतर्गत स्कूलों मे योग के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूली बच्चों के बीच कराया गया है । बल कर्मियों के बीच योग से संबन्धित निबंध प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन समय समय पर किया गया है । योग गुरु नियमित तौर पर योग के दौरान शरीर और मन पर पड़ने वाले प्रभाव को विस्तार से बता रहें हैं। कार्यक्रम के दौरान योग गुरु के द्वारा कपालभाति, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार के अलावा और भी आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम होने वाले आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष मे कराया जा रहा है ।
भारत सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना को विश्व के हर कोने कोने तक फैलाने का उद्देश्य है, जिससे समस्त मानव जाती लाभान्वित हो सके।
विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वाहिनी के कमांडेंट ने ज्यादा से ज्यादा लोगो को योग कार्यक्रम मे भाग लेने तथा इससे लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहें है, उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी नियमित तौर पर कराया जायेगा ।
