संवाददाता: साबिर अली
हरनाटांड़ ।बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र बलुआ गांव निवासी नीलम देवी ने अपने पति मनोज साह पर शराब के नशे में मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए लौकरिया थाना में आवेदन दिया है। थाना को दिये गये आवेदन में नीलम देवी ने अपने पति मनोज साह पर तय हत्या की साजिश के तहत मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखी है, कि उसी गांव की एक महिला (कलावती देवी) काल्पनिक नाम जो शराब बनाती है तथा उसके पति को पिलाती है, मेरे पति के साथ उस महिला का नाजायज संबंध हैं। पति उसको रुपया पैसा आदि देते रहते हैं। आवेदन में नीलम देवी का कहना है कि उक्त औरत के द्वारा मुझे मेरे पति के हाथों मरवाने की साजिश रची जा रही है। उसके द्वारा हमेशा मेरे पति को शराब पिलाई जाती है तथा मुझे मारने की योजना बनाई जाती है।वह मुझे रास्ते से हटा कर मेरे घर- जायदाद आदि पर कब्जा करना चाहती है।इस सन्दर्भ में लौकरिया थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने आवेदन की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच की जा रही है तथा जांच के उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।
