संवाददाता: साबिर अली
बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 21वीं वाहिनी एसएसबी के मुख्यालय परिसर बगहा में, और सभी समवाय, सीमा चौकी में पौधारोपण कार्यक्रम काआयोजन किया गया । कार्यक्रम में दीपक मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा ने मुख्य अतिथि के रूप में वाहिनी मुख्यालय परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम दौरान वाहिनी के सभी अधिकारीगण,अतिथि गण तथा स्कूल के छात्र छात्राओं तथा बलकर्मियों ने आम,आंवला,कटहल,पपीता, सागवान के पौधे लगाये। मनोज,इकोलॉजिकल ग्रीन फील्ड फाउंडेशन की तरफ से इस वाहिनी को रुद्राक्ष तथा चम्पा का पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, जिसको वाहिनी परिसर में पौधारोपित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाहिनी के सभी बलकर्मी तथा स्कूल के छात्र छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।
