संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के नारायणपूर में शराब के नशे में धुत होकर कुछ लोगों ने एक महिला के साथ गाली गलौज और उसके साथ छेड़छाड़ किया है । महिला के साथ नशे में चूर होकर छेड़खानी करने का मामला सामने आने पर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। जिसका विरोध करना महिला के पति को महंगा पड़ गया है। नशेड़ियों ने मिलकर महिला के पति के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसे घायल कर दिया है। घायल को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज़ के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिये हैं। जहां चिकित्सक जियाउल हक इलाज में जुटे हैं और पीड़ित को पुलिस से मिलने के लिए कहा है। डॉ ने बताया की ज़ख़्मी के बाएं पैर की हड्डी टूट गई है। घायल व्यक्ति ब्यास कुमार शर्मा ने बताया की नारायणपुर गांव के तीन लोग मनीष कुमार, पुरण चौधरी औऱ राजन एक साथ मिलकर हमारे पत्नी को गाली दे रहे थे और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे तब तक हम वहा पहुंचे तो देखा कि ये लोग छेड़छाड़ कर रहे हैं और शराब के नशे में धुत हैं तो हम बोले की आज आप लोग जाइए कल हम आपसे बात करेंगे तो तीनों लोग बोलने लगे की हिम्मत बा त फरियाले और तीनों मिलकर मारने लगे उसी दौरान एक व्यक्ति ने मेरा पैर पकड़ कर जबर्दस्तीतोड़ दिया। उन्होंने बताया की हाल ही में हमारी पत्नी का बड़ा ऑपरेशन हुआ है जो सदमें में है । बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने जांच रिपोर्ट आने पर बाद कार्रवाई का बात कही है।
