संवाददाता: साबिर अली
बगहा में बीजेपी एनडीए सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के उपलब्धियों के मद्देनजर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। गेस्ट हाउस में आयोजित हुए इस कार्यक्रम को बगहा विधायक राम सिंह ने सम्बोधित किया और कहा कि पीएम मोदी ने देश के सभी ज्वलंत मुद्दों पर ऐतिहासिक फैसला लिया है और राष्ट्र के विकास के लिए कई योजनाओं को पटरी पर लाया है।
संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा से बगहा विधायक ने कहा कि सबसे ज्यादा एम्स और डॉक्टरों की बहाली भाजपा के सरकार में हुई है साथ ही गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी लागू की गई हैं। हरेक क्षेत्र में विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
रामनगर विधायक भागीरथी देवी द्वारा उनपर और सांसद सतीश दुबे पर लगाए गए आरोप के बाबत पत्रकारों ने जब सवाल किया तो उसके जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है और विधायिका से उनका कोई विवाद नही है बावजूद उन्होंने ऐसा आरोप क्यों लगाया उन्हें जानकारी नही है। बतादें कि रामनगर से भाजपा विधायिका भागीरथी देवी ने यह कहकर इस्तीफा सौंप दिया था कि उनके साथ जातिगत भेदभाव के तहत उनका सम्मान नही किया जाता है और सांसद व विधायक उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। यही वजह है कि विधायक राम सिंह ने कहा कि विधायिका को प्रत्येक कार्यक्रम में बुलाया जाता है और एक समान नजरिये से सबको देखा जाता है।
