संवाददाता: साबिर अली
बगहा में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बगहा दो प्रखण्ड के सभागार में स्वर्ण व्यवसायियों समेत सीएसपी संचालक व बैंक अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक का नेतृत्व एसडीपीओ कैलाश प्रसाद व एसडीएम दीपक मिश्रा ने किया। जिसमें उपस्थित सभी लोगों से सुझाव मांगे गए साथ ही उनके समस्याओं को सुना गया। इस दौरान एसडीपीओ ने सभी स्वर्ण व्यवसायियों व बैंक अधिकारियों को एंट्रेंस एवं एग्जिट पॉइंट समेत दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया।
बतादें कि हाल के एक दो महीनों में स्वर्ण दुकानों से ग्राहक बन कर लाखों के आभूषण उड़ा लिए गए साथ ही गंडक दियारा पार के एक आभूषण दुकान से दिनदहाड़े अपराधियों ने आर्म्स के बल पर लाखों की लूट के घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा सीएसपी संचालकों से भी लूट की घटनाएं होती रही हैं । नतीजतन पुलिस प्रशासन ने इन घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सभी के साथ एक बैठक की।
एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह बैठक की गई है और लोगों से विचार विमर्श कर उन्हें सुझाव दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने से पुलिस को अपराध नियंत्रण में जरूर कामयाबी मिलेगी।
