संवाददाता: साबिर अली
मंगलवार को इंडो-नेपाल सीमा के गंडक बराज पर तैनात एसएसबी 21 वी वाहिनी बी कंपनी के अधिकारियों व जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर गंडक बराज के समीप वाइक में छुपा कर ला रहे नेपाली गांजा के साथ दो धंधेबाजो को धर दबोचा।
एसएसबी के सेनानायक श्री प्रकाश ने बताया कि एसएसबी 21 वी वाहिनी बी कंपनी गंडक बराज पर तैनात सहायक सेनानायक वंश दीप माजी के नेतृत्व में इस छापेमारी का अंजाम दिया गया। सहायक सेनानायक श्री माजी ने बताया कि गंडक बराज के समीप दो संदिग्ध बाइक सवार मादक पदार्थ को लेकर भारतीय क्षेत्र में दो किलो दो सौ पचास ग्राम नेपाली गांजा लेकर प्रवेश कर लौकरिया थाना के हर्नाटांड़ में ले जाने के फिराक में थे। जांच के दौरान बाइक की डिक्की की तलाशी ली गई,तो डिक्की में रखें एक प्लास्टिक में लिपटे हुए दो किलो दो सौ पचास ग्राम नेपाली गाजा को बरामद किया गया।तत्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाली गांजा व धंधेबाज को गंडक बराज स्थित एसएसबी कैंप लाया गया।जहां पूछताछ के दौरान नेपाली गांजा तस्करो की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र के हर्नाटांड़ निवासी दुर्गेश शर्मा उम्र लगभग 24 वर्ष पिता राधेश्याम शर्मा एवं राजू साह उम्र लगभग 25 वर्ष पिता भोज साह होने की पहचान हर्नाटांड़ के रूप में की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि जप्त नेपाली गाजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों रुपए में आंकी गई है।सहायक सेनानायक वंश दीप माजी ने बताया कि धराये दोनों तस्कर व वाइक एवं नेपाली गांजा को वाल्मीकि नगर थाना पुलिस के हवाले सौंप दिया गया है।
