संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत मंगलवार के दिन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में पहुंचे और उपस्थित किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए।उन्होंने सरकार पर आयोजित कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र के वैज्ञानिकों से किसान हित में अनुसंधान करने की सलाह दी।इस दौरान उनके साथ मौजूद चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने भी क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित जानकारी वित्त मंत्री को दिया। उसके बाद पर्यटक स्थल अमवा मन झील में पहुंचकर मंत्री ने नौका विहार का आनंद उठाया तथा प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां गोवा जैसा नजारा और आनंद मिल रहा है। आने वाले समय में निसंदेह यह विख्यात और लोकप्रिय पर्यटक स्थल होगा। नौका विहार का आनंद लेने के बाद मंत्री महोदीपुर पंचायत स्थित चैलाभार गांव में निर्माणाधीन पोखरा का जायजा लिया। जहां उसके हो रहे सौंदर्यीकरण का जानकारी लिया।और आवश्यक पूछताछ किया।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विकास में मछली पालन मुर्गी पालन बकरी पालन दुग्ध संग्रह केंद्र आदि योजनाओं की जानकारी किसानों की विधि तथा पोखरा निर्माण के दौरान आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का अभिलंब निराकरण किया जाए।तथा विभाग उचित ढंग से ऋण उपलब्ध कराकर किसानों के विकास में सहयोग प्रदान करें।इस मौके पर उपस्थित मुखिया आशा देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजू कुमार मिश्रा कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार पांडे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित वार्ड सदस्य रिंकी देवी मनजीत सिंह मोनू सिंह अजीत सिंह मुकेश सिंह नईमुद्दीन गद्दी जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
