संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे सिंचाई विभाग के टीना सेड कॉलोनी निवासी स्वर्गीय बिंदा शर्मा के 6 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार को मंगलवार की सुबह बंदरों के झुंड ने हमला कर उस समय जख्मी कर दिया। जब वह घर के बाहर अपने दरवाजे पर खेल रहा था। बच्चे के चिल्लाने की आवाज पर जब तक घर वाले दौरे तब तक बंदर ने उसे जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर जंगली बंदर भाग खड़े हुए। परिजनों द्वारा इलाज के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।जहां डॉ. संजय कुमार सिंह आयुष के द्वारा बच्चे का उपचार जारी है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर व क्षेत्र के प्रभारी वनपाल आजाद कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
