संवाददाता: साबिर अली
इस बाबत पीड़ित दुकान मालिक गोरख चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात्रि 11.25 में हम दुकान बंद कर दुकान से सटे अपने घर गए।थोड़ी देर बाद दुकान से तेज आवाज आने लगी। बाहर निकल कर देखा तो दुकान में आग लगी थी।दुकान के बाहर की लाइट जल रही थी।शोर मचाने पर अगल बगल के पड़ोसी जमा हो गए और आग बुझाने के प्रयास में जूट गएं।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, किंतु तब तक दुकान का सारा समान जल कर खाक हो गया था।इस मामले में पीड़ित द्वारा थाना में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है और जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है
