संवाददाता: साबिर अल्ली
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेडिहारी रहुआ टोला निवासी मोदरी देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पति गौतम मुसहर ने वीटीआर के रहुआ नाला के निकट कक्ष संख्या एम 22 के जंगल में मंगलवार की सुबह गांव के ग्रामीणों के साथ जलावन की लकड़ी चुन्ने गई थी।
इसी क्रम में मोदरी देवी पानी पीने रहुआ नाला में गई।तब तक मगरमच्छ ने मोदरी देवी पर हमला कर दिया।पीड़ित की चिल्लाने की आवाज सुनकर साथ में गए ग्रामीणों के सहयोग से मोदरी देवी का जान बचा।परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए मोदरी देवी को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकि नगर ले जाया गया।
जहां डॉक्टर संजय कुमार सिंह आयुष के द्वारा मोदरी देवी का उपचार जारी है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर व क्षेत्र के प्रभारी वनपाल आजाद कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है।मामले की जांच की जा रही है ।साक्क्ष के साथ आवेदन देने पर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
