संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल दो के अंतर्गत वाल्मीकि नगर वीटीआर में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को मॉनसून सत्र के दौरान वन विभाग की ओर से सभी सुविधाओं को 15 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक सभी सुविधाएं बंद कर दी जाती है।जिसमें मुख्य रुप से राफ्टिंग, एवं जंगल सफारी का लुत्फ पर्यटक नहीं उठा पाते हैं।
इसका मुख्य कारण गंडक नदी में जल स्तर का बढ़ना और बारिश के मौसम में वन मार्ग का खराब हो जाना है ।लेकिन 2022 के 15 जून से पर्यटकों के लिए पर्यटन क्षेत्र के बंद होने में अभी संशय बरकरार है।इस बाबत पीछे जाने पर इको टूरिज्म के वनपाल राॅबिन आनंद ने बताया कि 15 जून से पर्यटन सत्र बंद होने की आधिकारिक आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है।जब तक आदेश प्राप्त नहीं होता तब तक पर्यटकों को विभाग की ओर से हर सुविधाएं मिलती रहेगी।
पर्यटकों को जंगल सफारी का लाभ नहीं उठा पाएंगे।मानसून सत्र के खुलने के बाद ही पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
