संवाददाता: साबिर अली
वीटीआर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार की शाम वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के चकदहवा जंगल में छापेमारी कर चार बंडल बेंत के साथ दो वन तस्कर धरे गए। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मिकीनगर वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल आजाद कुमार ने बताया कि चकदहवा जंगल के वन कक्ष संख्या M 22 के जंगल में इस छापामारी को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया।
इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी वनपाल आज़ाद कुमार कर रहे थे।
