संवाददाता: साबिर अली
पश्चिमी चंपारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने वाल्मीकि नगर थाने का किया निरीक्षण और कई दिशा निर्देश थाना अध्यक्ष अर्जुन कुमार को दिया है। .डीआईजी ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी के पास अधिक केस है।.जिसके चलते निष्पादन ससमय नहीं हो पा रहा है।इतना ही डीआईजी ने बताया कि पुलिस अधिकारी के पास बहुत ज्यादा पूराना केस हो गया है।जिसके चलते निष्पादन में काफी विलंब हो रही है।
.उन्होंने इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार तथा बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद को सहयोग करते हुए निष्पादन करवाने का दिशा निर्देश दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि केस के निष्पादन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी वर्दी में दिखे. साफ-सफाई ठीक-ठाक रहा।.
इस अवसर पर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष अर्जुन कुमार पु.अनी अजीत कुमार,स.अनी इंद्रमल माझी,स अनी सुनील कुमार,स अनी शिवाकांत सिंह थाना मैनेजर अमरनाथ राम समेत चौकीदार व पुरुष,महिला जवान व कर्मचारी मौजूद रहे।
