संवाददाता: साबिर अली
बगहा - बेतिया के धरमकता चौक के पास सोमवार की सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति कार की चपेट में आने से दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई| घटना की सुचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने नियंत्रण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दी है| चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान धरमकता चौक गांव के बाबूलाल कुशवाहा के रुप में की गई है| उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति घर से निकल कर मुख्य मार्ग से अपने खेत में धान का बिचड़ा गिराने जा रहे था, तभी पश्चिम दिशा परसौनी के तरफ से इगलिसिया जा रही कार ने अचानक किसान को ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाबूलाल कुशवाहा की मौत घटना स्थल पर हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार को जब्त कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के तरफ से अभी थाना को आवेदन नहीं प्राप्त है। आवेदन प्राप्त होते ही अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी।
