संवाददाता: साबिर अली
बगहा,बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना पुलिस ने रविवार की शाम उत्पाद विभाग एलएमटी के संयुक्त नेतृत्व में पतिलार पंचायत स्थित विभिन्न गांवों में शराब धंधेबाजों के विरुद्ध सर्च अभियान अंतर्गत खोजी कुत्तों के सहयोग से दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि पतिलार पंचायत के चैनपुर गाँव सहित विभिन्न गांवों में शराब की धंधा किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में उत्पाद विभाग के अधिकारीगण और एलएमटी के पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में चौतरवा थाना पुलिस के सहयोग से चैनपुर गाँव में छापेमारी अभियान चलाई गई। छापेमारी दौरान दो नशेडियों को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने बेतिया ले गया। चौतरवा थाना पुलिस व उत्पाद विभाग के संयुक्त अभियान में शराब धंधेबाजों मे हडकंप मच गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में खोजी कुत्ते की सहयोग से पतिलार पंचायत के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाई गई।
