संवाददाता: साबिर अली
जिला पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा मझौलिया थाना अध्यक्ष अशोक कुमार साह को उत्कृष्ट सेवा एवं कार्य के प्रति सजगता को देखकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र में एसपी द्वारा बताया गया है कि पश्चिम चंपारण जिले में सबसे अधिक प्राथमिकी अभियुक्तों 93 की गिरफ्तारी हुई हैं। जिसमें मद्य निषेध से संबंधित 63 तथा अन्य मामले में 31 अभियुक्त शामिल है। उन्होंने थानाध्यक्ष के कर्तव्य परायणता सजगता और लगन शीलता की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार साह का कहना है कि एस पी सर के दिशा निर्देश में कार्य करने में सफलता मिलती है ।जिसका श्रेय वरीय अधिकारियो को जाता है ।वही मझौलिया थाना अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र मिलने पर अमन पसंद ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला पुलिस कप्तान को साधुवाद दिया है।
बताते चलें कि मई माह में गिरफ्तारी के मामले में मझौलिया थाना के बाद नौतन थाना का नंबर है।
