संवाददाता: साबिर अली
जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत बेतिया डीह पंचायत के रायधुरवा आंगनबाड़ी कोड 155 के जीर्णोद्धार के साथ ही प्रखंड का पहला आधुनिक और रोल माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्रों में अपनी जगह बना लिया है। जिसका विधिवत उद्घाटन रविवार को चनपटिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन पांडेय ने किया।
रायधुरवा गांव में रायधुरवा हाई स्कूल के मैदान में 2013 में आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कराया गया परन्तु इसकी अवस्था व व्यवस्था दोनों ही जर्जर हो चला था। बिहार पंचायत चुनाव 2021 के पश्चात पंचायत के नए जनप्रतिनिधियों ने इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया और अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी की रूप रेखा इस कदर बदल कर रख दी कि वो अपने प्रखंड का रोल मॉडल आंगनबाड़ी में शुमार हो गया। जिसका विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन पांडेय ने भी माना कि यह इस प्रखंड का पहला आंगनबाड़ी है जो आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित और खुबसूरत है। इस तरह के आंगनबाड़ी की व्यवस्था के लिए सभी पंचायतों में निर्देशित किया जाएगा। और प्रशासनिक प्रयास होगा कि रायधुरवा आंगनबाड़ी के तर्ज पर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनें।
रायधुरवा आंगनबाड़ी केंद्र के जीर्णोद्धार में मुखिया अलाउद्दीन साह और वार्ड नंबर 8 की वार्ड सदस्या अंगूरी बेगम पति मुबारक का बहुत ही सकारात्मक प्रयास रहा और सरकारी खर्च के इस्टीमेट में रोल मॉडल आधुनिक आंगनबाड़ी केन्द्र प्रखंड को दिया। मुखिया अलाउद्दीन साह ने बताया कि इस केन्द्र को खुबसूरत बनाते हुए स्वच्छ शौचालय, पढ़ाने के लिए सनमाइका बोर्ड, बिजली के सभी आवश्यक उपकरण व संसाधन, जल व पलम्बर की सभी जरूरी व्यवस्था, आवश्यक फर्निचर, स्टेशनरी, खेलकूद सामग्रियों एवं साफ सुथरी रसोई घर व उसके संसाधनों के साथ आधुनिक रूप देकर बच्चों के हर बातों व जरूरत के साथ इसको जीर्णोद्धार किया गया है।
केन्द्र के उद्घाटन समारोह में विधान पार्षद सौरभ कुमार के जिला प्रतिनिधि विनय किशोर राय, सुमित राय, इशराफिल शेख, राजेन्द्र राय, पूर्व सरपंच, मुकेश जी वर्तमान सरपंच, सुबोध मिश्रा, मनीष राय एवं सतेन्द्र राय वार्ड पार्षद के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहें।
