संवाददाता: साबिर अली
बगहा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास और पति को किया गिरफ्तार,अन्य के लिए छापेमारी जारी
बेतिया मोहन सिंह, : बगहा नगरथाना क्षेत्र के अवरहियां गांव में शादी के मात्र 36 वें दिन ही दहेज के लोभियों ने पहले बहू का गला दाबकर हत्या कर दिया। इसके बाद नगर के रजवटिया शमसान घाट पर शव को चोरी छिपे जलाना आरंभ कर दिया। अहिरवलिया गांव निवासी मृतका जितन यादव की पत्नी रिंकी देवी के भाई भैरोगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव परसौनी के बजरंग टोला निवासी रामू यादव ने इसकी सूचना बगहा नगरथाना को दी। सूचना के साथ ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा सदल बल सिरसा रजवटिया शमसान घाट पहुंचे तो देखा कि वहां शव का अधिकांश भाग जल गया था। चिता से मांस का अवशेष और खोंपडी के साथ कपडा, सिंदूर आदि बरामद करते हुए जांच के लिए सील किया गया। श्री सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति जितन यादव और सास हृदया देवी को गिरफ्तार कर लिया।
