संवाददाता: साबिर अली
बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था के मद्देनजर अपराधियों, वारंटीयों की गिरफ्तारी तथा लंबित कुर्की के निष्पादन हेतु चलाये गए एक दिवसीय समकालीन अभियान के तहत बेतिया पुलिस ने 74 लोगों को गिरफ्तार किया है उक्त जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने देशी एवं विदेशी कुल 160 लीटर शराब एक कार तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है इसके अलावा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कुल 34500 रुपैया जुर्माने के रूप में वसूल किया है
