संवाददाता: साबिर अली
बगहा, 30जून।बगहा समेकित बाल विकास परियोजना बगहा एक और दो के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरूवार को टीएचआर का वितरण किया गया।आईसीडीएस बगहा दो के कुल 360 आंगनबाड़ी केंद्र पर टीएचआर का वितरण किया गया।सीडीपीओ अरुणा कुमारी के निर्देश पर महिला पर्यवेक्षिका के निगरानी में टीएचआर का वितरण किया गया है। सीडीपीओ अरूणा कुमारी ने बताई आईसीडीएस बगहा दो अंतर्गत 329 सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र और 31 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में चावल,दाल,सोयाबीन,तेल,नमक आदि का वितरण महिला पर्यवेक्षिकाओं की निगरानी में वितरण कराया गया।जिसमें सेमरा,बकुली पंचगांवा,मंगलपुर औसानी,बाल्मीकिनगर,नौरंगिया दरदरी,मदनपुर आदि पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभुकों की भीड़ लगी रही।
आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओ को सख्त निर्देश दिया गया था कि किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। जिसको लेकर गुरुवार को किसी भी तरह की शिकायत कार्यालय पर नहीं पहुंची।शांतिपूर्ण तरीके से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण हुआ।वही बाल विकास परियोजना बगहा एक में के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया गया। प्रभारी सीडीपीओ अरुणा कुमारी ने बताई कि आईसीडीएस बगहा एक अंतर्गत कुल 324 केन्द्र संचालित हैं।324 आंगनबाड़ी केंद्रों में 18 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर जून माह का टीएचआर वितरण कराया गया ।वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे,जिसके लिए सभी केन्द्रों पर निगरानी टीम के लिए महिला पर्यवेक्षिका को गठित किया गया था,जो अपने आवंटित सेक्टर क्षेत्र में उपस्थित रहकर अपने निगरानी मे टीएचआर में चावल,दाल,सोयाबीन,तेल,नमक आदि का वितरण कराने का निर्देशित किया गया था।
वही आगनबाड़ी केंद्रों पर सभी लाभूक को मिलने वाला सुखा राशन मानक के अनुरुप सेविका दे रही हैं या नहीं उसका रिपोर्ट शाम चार बजे के बाद देने को निर्देश दिया गया था। चखनी रजवटिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलएस उषा कुमारी उपस्थित रहकर लाभूको को मानक के अनरुप सभी मिलने वाले सुखा राशन को वितरण कराई साथ ही अन्य महिला पर्यवेक्षिका भी अपने सेक्टरों में टीएचआर वितरण कराई।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका में बेबी सिंह,आरती सिंह,प्रियंका कुमारी,प्रीति कुमारी,अमृता राज,रुचि कुमारी, यास्मीन शहनाज़,इंदु पांडे,गीता देवी आदि उपस्थिति थी।
