संवाददाता: साबिर अली
पश्चिमी चंपारण बेतिया पुलिस अध्यक्ष उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा बुधवार को शिकारपुर थाना का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान थाना के सभी अधिकारी सहज और सजग दिखे
इस निरीक्षण के दौरान उन्होनो शिकारपूर थाना के गतिविधि,अभिलेखों के रख रखाव, गश्ती,क्राइम कंट्रोल से संबंधित जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को थाना के सभी पुराने लंबित मामलों को स्पीडी ट्रायल के तहत जल्द से जल्द निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं थाना के समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।
