सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: सावन की पहली सोमवारी को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र व सीओ धमेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सिकरहना नदी घाट का किया औचक निरीक्षण।मालुम हो कि घाट से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने का मार्ग तय कर दिया गया है।जो श्रद्धालु जिस मार्ग से प्रवेश करेगा, मंदिर में दर्शन करने के बाद उसी मार्ग से वापस निकलेगा।इसके साथ ही इस बार धाम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।इस बार धाम में भीड़ नियंत्रण करने के लिए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुख्ता इंतजाम किया गया है।श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सिकरहना घाट पर महिलाओं के विशेष व्यवस्था की गई है।इसके अलावा रौशनी की व्यवस्था की जा रही है।वहीं उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।इस निरक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन वह अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
